कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी रामलाल नौटियाल ने भरपूर समर्थन जताया भरोसा

Spread the love

नगर पंचायत कीर्ति नगर से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी रामलाल नौटियाल ने जाखणी क्षेत्र में समर्थकों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान रामलाल नौटियाल ने कहा कि उन्हें कीर्ति नगर नगर पंचायत में आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस समय कीर्तिनगर में परिवर्तन की लहर है। भाजपा के पिछले कार्यकाल में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार पनपा है। जो उन्होंने वादे किए थे वह पूरे नहीं किए है। जिससे जनता भाजपा की कथनी और करनी से वाकिफ हो चुकी है। जनता का जो जन समर्थन मिल रहा है उसे साफ जाहिर है कि समय कांग्रेस पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष रावत नगर अध्यक्ष प्रदीप थपलियाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी पोखरियाल महिला कांग्रेस अनु जाती अध्यक्ष अंजना कुंवर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह पूर्व प्रधान मनीषा देवी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कीर्तिनगर मीरा देवी बिरेंद्र राणा विकाश आर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *