मुनिकीरेती नगर पालिका का अनोखा रक्षाबंधन, तिरंगा राखियों से सम्मानित हुए कर्मी और पर्यावरण मित्र

Spread the love

मुनिकीरेती। हर घर तिरंगा–हर घर स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के सहयोग से 1350 स्कवायर फीट का भव्य एरियल तिरंगा बनाकर देश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के निर्देश पर खेल मैदान में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा आकृति के पजल को सुलझाया और तिरंगा तैयार किया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से “भारत माता की जय” के उद्घोष किए।

इसके उपरांत पालिकाध्यक्ष द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सरगम स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित तिरंगा राखियां कार्यालय कर्मियों व पर्यावरण मित्रों को बांधी गईं। इस अवसर पर उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और कुशलता की कामना की गई।

कार्यक्रम में सभी कार्यालय कर्मियों व पर्यावरण मित्रों ने बेहतर कार्य करने और क्षेत्र को साफ-स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद स्वाति पोखरियाल, विनोद खंडूरी, ब्रिजेश गिरी, सभासद प्रतिनिधि अरविंद नेगी, जेई सचिन, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, बेताल सिंह, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, लिपिक संजय भंडारी, आकाश कैंतूरा, अनुज, विकास सेमवाल, पिंकी तड़ियाल, कर संग्रहकर्ता किशन लाल भट्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, केदार मिश्रवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, मायाराम, महिपाल, बाबू सिंह, मनोज, मुकुल और अन्य कर्मचारी व पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *