सीपीआर से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक, महंत इंदिरेश अस्पताल में छाया हृदय उत्सव

Spread the love

 

From CPR to cultural programs, Mahant Indiresh Hospital celebrates its heart festival

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून। 29 सितंबर 2025 को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश सभागार में “कीप द बीट, लव योर हार्ट” थीम पर रंगारंग एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. (डाॅ.) तनुज भाटिया के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को विश्व हृदय दिवस का महत्व समझाते हुए बताया कि यह दिवस दुनिया भर में 29 सितंबर को मनाया जाता है। इसके उपरांत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन हुआ, जिसे श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के निदेशक डाॅ. मनोज गुप्ता, प्राचार्य डाॅ. अशोक नायक एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कैथलैब स्टाफ के भूपेन्द्र लिंबू ने गिटार की मधुर धुनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, वहीं सीसीयू एवं डे-केयर स्टाफ ने गढ़वाली गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्डिक एचडीयू स्टाफ की प्रस्तुति और 13 वर्षीय अनुष्का जोशी द्वारा किया गया आर्टिस्टिक योगा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

 

शैक्षणिक गतिविधियों में क्लीनिकल कोशियन्स इन कार्डियोलॉजी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका संचालन प्रो. भाटिया ने किया। इसमें प्रतिभागियों ने हृदय रोगों से संबंधित ज्ञान अर्जित किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मानव पुतले पर सीपीआर का प्रदर्शन कर आपात स्थिति में जीवन बचाने की विधि भी सिखाई। डाॅ. अनामिका ने योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम का संचालन सिमरन अग्रवाल और कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ समन्वयक तनमय भटनागर ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. (डाॅ.) तनुज भाटिया ने दिया।

 

इस अवसर पर डाॅ. पुनीत ओहरी, डाॅ. ललित कुमार वाष्र्णेय, डाॅ. रिचा शर्मा, डाॅ. आलोक कुमार, डाॅ. निधि जैन, डाॅ. आर.के. वर्मा, डाॅ. नारायण जीत, डाॅ. संजय साधु और डाॅ. भावना प्रभाकर सहित अस्पताल के अनेक चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *