इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग ने नर्सिंग स्टाफ को स्तन कैंसर जागरूकता पर किया प्रशिक्षित

Spread the love

 

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून/स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग ने अपना तिमाही बुलेटिन “कैंसर संवाद” जारी किया। इस बुलेटिन का विमोचन श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक श्री अनीस, और ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार गर्ग, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. रचित आहूजा एवं डॉ. पल्लवी कौल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ के लिए स्तन कैंसर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक नर्सों ने भाग लिया। उन्हें पहले स्वयं अपनी स्तन की स्व-परीक्षा करने का प्रशिक्षण दिया गया, फिर अपने परिवार के सदस्यों को जागरूक करने और समाज में इस संदेश को फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने बताया कि पूरे माह में अस्पताल का ऑन्कोलॉजी विभाग कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान और रोकथाम का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँच सके।

 

अस्पताल के माननीय चैयरमेन श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस पहल पर विभाग को बधाई दी और टीम को कैंसर जागरूकता एवं रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल अस्पताल के सतत प्रयास का प्रतीक है, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों और समाज को कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *