दोपहर राम शोभा यात्रा और रात्रि राम वनवास की लीला से सजी भगवानपुर

Spread the love

रायवाला/हरिद्वार। – बुधवार को रायवाला में श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य मंचन हुआ। दोपहर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा (श्रीराम जी की बारात) प्रतीतनगर और भगवानपुर मार्ग से होते हुए रायवाला पहुँची, जहाँ स्थानीय लोगों और राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक इसका स्वागत किया।

रात्रि में रायवाला में राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। लोक कल्याण समिति के प्रमुख और महोत्सव के मुख्य उद्घोषक वीरेंद्र नौटियाल (वीरू) ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच पर दर्शाया गया कि कैसे मंथरा ने कैकेयी को राम के वनवास के लिए प्रेरित किया और राजा दशरथ से 14 वर्ष का वनवास का वरदान लिया।

श्रीराम के पात्रों में सौरभ चमोली (श्रीराम), नितीश सेमवाल (सीता), जयंत गोस्वामी (लक्ष्मण), प्रिंस (भरत), सन्नि (शत्रुघन) सहित अन्य कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय किया। मुनादी वाला, गुरु वशिष्ठ और अन्य पात्रों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मंचन देखने आए हिमालय महादेव ट्रस्ट, ऋषिकेश के अध्यक्ष विवेक तिवारी, सचिव चेतन गौड़, नवयुवक रामलीला समिति और भगवानपुर रामलीला समिति के पदाधिकारी, जिन्हें लोक कल्याण समिति द्वारा राम दरबार की माला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी, प्रवक्ता वीरेंद्र नौटियाल (वीरू), मुख्य निर्देशक महेन्द्र सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

राम भक्तों ने कलाकारों के शानदार अभिनय की जमकर सराहना की। यह आयोजन रायवाला में सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *