मुद्दा:शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठेंगे पत्रकार मुद्दे

Spread the love

ऋषिकेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यूनियन ने युवा पत्रकार अमित रतूड़ी को संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि अमित रतूड़ी का पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय अनुभव, निष्पक्ष और निर्भीक लेखनी तथा जमीनी मुद्दों पर मजबूत पकड़ संगठन के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यूनियन और अधिक संगठित होकर श्रमजीवी पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अमित रतूड़ी पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाएंगे और संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश अध्यक्ष राजीव खत्री,महामंत्री अमित कंडियाल, संरक्षक जितेंद्र चमोली ने कहा कि यूनियन की मजबूती और पत्रकार हितों मे कार्य करना संगठन की प्राथमिकता रही है।

इस नियुक्ति पर पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने अमित रतूड़ी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *