वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गेनाइजेशन की अलीगढ़ जिला कमेटी को मिला नया नेतृत्व

Spread the love

रुड़की। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय अलीगढ़ निवासी हिना मिर्जा को वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गेनाइजेशन, इंडिया की अलीगढ़ जिला कमेटी का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय महासचिव डॉ० शाजिया नाज एडवोकेट के अनुमोदन पर आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि हिना मिर्जा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम–2019 के अंतर्गत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। इसके साथ ही वे उपभोक्ता हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ० शाजिया नाज एडवोकेट ने हिना मिर्जा को इस दायित्व के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और सामाजिक कार्यों से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
हिना मिर्जा के वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गेनाइजेशन की वाइस चेयरपर्सन मनोनीत होने पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *