SGRRU के मंच पर सजेगी सुरों की महफिल, 27-28 अप्रैल को युवाओं का म्यूजिक फेस्ट

Spread the love

देहरादून। राजधानी देहरादून में इस महीने सुर, संगीत और युवा जोश का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वार्षिक फेस्ट जेनिथ 2026 के तहत 27 और 28 अप्रैल को आयोजित होने जा रही दो दिवसीय स्टार नाइट को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह है।
पहला दिन—लोक संगीत की महक:
27 अप्रैल की शाम उत्तराखण्ड की मशहूर लोक गायिका प्रियंका मेहर अपने सुरों से समां बांधेंगी। पहाड़ की मिट्टी की खुशबू लिए पारंपरिक गीत युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ेंगे। वहीं, डीजे निक के हाई-वोल्टेज बीट्स कार्यक्रम में जोश भर देंगे, जिससे पूरा कैंपस झूम उठेगा।
दूसरा दिन—बॉलीवुड का धमाका:
28 अप्रैल को मंच पर उतरेंगे बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा, जिनकी सुरीली आवाज और सुपरहिट गानों की प्रस्तुति माहौल को यादगार बना देगी। हर बीट पर युवाओं का उत्साह चरम पर रहने की उम्मीद है।
भव्य तैयारियां, हजारों की भीड़:
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर के अनुसार आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पथरी बाग स्थित यूनिवर्सिटी के हेलीपैड मैदान को भव्य कार्यक्रम स्थल में बदला जा रहा है, जहां हजारों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *