SGRRU में गूंजे तालियां और नम हुई आंखें, फिजियोथेरेपी छात्रों को दी गई शानदार विदाई

Spread the love

देहरादून। Shri Guru Ram Rai University के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर के फिजियोथेरेपी विभाग में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, यादों और उत्साह से सराबोर रहा। समारोह में सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई, जहां कभी हंसी के ठहाके गूंजे तो कभी आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सीनियर्स ने कहा कि विभाग में बिताए गए वर्ष उनके जीवन के सबसे यादगार और सीख देने वाले पल रहे। यहां मिली शिक्षा, अनुशासन और संस्कार उन्हें एक बेहतर स्वास्थ्य पेशेवर बनने की प्रेरणा देंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए डीन प्रो. डॉ. कीर्ति सिंह ने कहा कि फिजियोथेरेपी का क्षेत्र केवल करियर नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।

विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार एवं विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि विभाग के विद्यार्थी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और यादों से भरे पलों ने माहौल को भावुक बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से मिले रिश्ते और सीख जीवनभर उनके साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *