शानो-शौकत नहीं, अपनापन बना पहचान; इमरान देशभक्त के पारिवारिक समारोह ने जीता दिल

Spread the love

रुड़की/काशीपुर । बदलते सामाजिक परिवेश में जहां वैवाहिक आयोजनों में दिखावे और आडंबर की चमक अक्सर रिश्तों की आत्मीयता पर भारी पड़ती दिखाई देती है, वहीं वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी इमरान देशभक्त के परिवार में संपन्न विवाह समारोह ने सादगी, सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी चर्चा शहरभर में होती रही।

काशीपुरी स्थित गोयल बैंकट हॉल में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में इमरान देशभक्त की सुपुत्री आसमा बानो एवं सुपुत्र मोहम्मद उस्मान के विवाह अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक और पत्रकारिता जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां एक ही छत के नीचे दिखाई दीं। समारोह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सौहार्द और मानवीय रिश्तों के जीवंत उत्सव में तब्दील हो गया।

आठ मई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में भगवानपुर विधायक ममता राकेश, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति एवं श्यामवीर सैनी सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने पहुंचकर नवदंपति को शुभाशीष दिया।

समारोह में मेयर अनीता देवी अग्रवाल, पूर्व मेयर गौरव गोयल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नैयर काजमी, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वरलाल शास्त्री, व्यापारी नेता प्रमोद जोहर, किसान नेता चौधरी सुभाष नंबरदार, शिक्षाविद एवं अधिवक्ता पंडित ममतेश शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इमरान देशभक्त ने सदैव समाज में संवाद, सौहार्द और इंसानियत की पत्रकारिता को महत्व दिया। यही कारण है कि उनके पारिवारिक समारोह में हर विचारधारा, हर वर्ग और हर समुदाय के लोग आत्मीयता के साथ शामिल हुए। लोगों ने इसे रुड़की की सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का जीवंत उदाहरण बताया।

निकाह की रस्म कारी मोहम्मद हारुन ने अदा कराई तथा नवविवाहित जोड़े के सुखद, समृद्ध और खुशहाल जीवन के लिए विशेष दुआ की। वहीं कारी मोहम्मद मुंतजिर ने दूल्हा का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक सैयद नफीसुल हसन द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समारोह में सांस्कृतिक गरिमा का रंग भर दिया।

विवाह समारोह में अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी, समाजसेवी शालू सैनी, भाजयुमो नेता विभोर सेठी, ध्रुव गुप्ता, सौरभ सिंघल तथा अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बारातियों के स्वागत में विशेष भूमिका निभाई।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज तथा आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *