देहरादून। से जुड़े एसजीआरआर एजुकेशन मिशन द्वारा आयोजित मेगा शिक्षक भर्ती अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। चार दिवसीय भर्ती प्रक्रिया 26 मई से 29 मई 2026 तक एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर में आयोजित की जा रही है।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा इन दिनों प्रतिभाओं के बड़े केंद्र के रूप में नजर आ रही है। प्रतिदिन 1300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं, जबकि पूरे भर्ती अभियान में लगभग 5500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। चयनu प्रक्रिया के पहले दिन सुबह से ही विद्यालय परिसर में लंबी कतारें दिखाई दीं और देर शाम तक परीक्षा एवं इंटरव्यू का सिलसिला जारी रहा।
भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह योग्यता आधारित और पारदर्शी बनाया गया है। चयन के लिए 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों का साक्षात्कार निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की विषय विशेषज्ञता, विश्लेषण क्षमता और प्रस्तुतीकरण कौशल का मूल्यांकन किया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है।
इस भर्ती अभियान की सबसे खास बात यह रही कि परीक्षा के दिन ही मूल्यांकन, साक्षात्कार और परिणाम घोषित करने की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों ने इस त्वरित और पारदर्शी व्यवस्था की सराहना करते हुए मिशन प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड सहित कई राज्यों से पहुंचे युवा इस प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के लिए उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है।
परीक्षा आयोजन समिति के अनुसार यदि कोई अभ्यर्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। ऐसे मामलों में विशेषज्ञ समिति द्वारा ऑन-कैमरा पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता औरj विश्वसनीयता बनी रहे।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन लगातार उत्तराखण्ड और उत्तर भारत के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह मेगा भर्ती अभियान शिक्षा क्षेत्र में नई संभावनाओं और युवा प्रतिभाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा है।
