महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता के साथ सम्मान

Spread the love

देहरादून। 41वें नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक की ओर से जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं के परिजनों को सम्मानित कर उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया। साथ ही अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के उन सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जो अस्पताल में मृत्यु की सूचना समय पर आई बैंक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके सहयोग से संभावित नेत्रदाताओं की पहचान कर निर्धारित समय में कॉर्निया संग्रह किया जा सका।

एसएमआई आई बैंक की निदेशक प्रो. डॉ. तरन्नुम शकील ने नेत्रदान के महत्व पर जागरूकता व्याख्यान देते हुए कहा कि मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी में रोशनी लौटाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने समाज में नेत्रदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान महज एक संकल्प नहीं, बल्कि किसी की अंधेरी दुनिया में उजाले की नई शुरुआत है। नेत्रदाताओं और उनके परिवारों का यह योगदान समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *