हेमंत द्विवेदी ने बदरी-केदार में की मंगल कामना, धामी की दीर्घायु संग चारधाम यात्रा की सुरक्षा की प्रार्थना

Spread the love

बदरीनाथ/गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार दोनों धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर 51 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वहीं बीकेटीसी एवं केदार सभा के संयुक्त तत्वावधान में केदारनाथ धाम में मंदाकिनी तट पर गंगा (मंदाकिनी) आरती का आयोजन किया गया।

मंदाकिनी तट पर आयोजित आरती में श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों, तीर्थ पुरोहितों तथा मंदिर समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के दौरान चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण में धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुशलता एवं सुरक्षित यात्रा के लिए भी प्रार्थना की गई। केदारनाथ में आयोजित गंगा आरती में पं. संतोष तिवारी, मनोज तिवारी, आनंद प्रकाश पोस्ती, राजीव गैरोला समेत बीकेटीसी एवं केदार सभा के पदाधिकारी, अधिकारी, तीर्थ पुरोहित और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *