स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर अभिभूत हुए भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, सेवा और समर्पण का दिया संदेश

Spread the love

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पूज्य महाराज के सानिध्य में आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

कौशल बिजलवान ने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सेवा भाव और सद्विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में संतों का विशिष्ट स्थान है। उनके विचार समाज को नैतिक मूल्यों, संस्कारों और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का संरक्षण करना और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। संतों का मार्गदर्शन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही सेवा, समर्पण और सद्भाव की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

कौशल बिजलवान ने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने संतों के विचारों और आध्यात्मिक शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *