बंशीधर तिवारी ने DIOs को दिया टास्क—मीडिया समन्वय मज़बूत करें, कवरेज में दिखे प्रोफेशनलिज़्म

Spread the love

देहरादून। महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने को सूचना निदेशालय में जिला सूचना अधिकारियों (DIOs) की बैठक लेते हुए सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के लिए सभी अधिकारियों को पेशेवर दक्षता और प्रभावी संचार रणनीति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समयबद्ध और सटीक प्रचार-प्रसार विभाग की शीर्ष प्राथमिकता है।

महानिदेशक ने जिला स्तर पर मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित करने और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि Success Stories, उपलब्धियों और रोचक लेखों का नियमित प्रकाशन कर जनता से जुड़ाव बढ़ाया जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सरकारी कार्यक्रमों की व्यापक पहुँच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है, ऐसे में सभी सरकारी कार्यक्रमों और जनहितकारी गतिविधियों की समयबद्ध मीडिया कवरेज अनिवार्य रूप से की जाए। आपदा सहित अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए SOP तैयार करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा Press Sewa Portal और फिल्म शूटिंग की अनुमति हेतु Single Window System से जुड़े कार्य समय पर निपटाने के आदेश दिए।

महानिदेशक तिवारी ने बताया कि विभाग को आधुनिक संचार आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाने के लिए पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और खाली पदों को भरने के लिए अधियाचन भी भेजा जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला सूचना कार्यालयों को शासकीय कार्यों के संचालन में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही कार्यालय भवनों के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि तलाशने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *