भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की लड़ाई को किया बल

Spread the love

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति प्रो. हेमलता के. का पुनः पदस्थ होने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया।

संजय चौधरी ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की लड़ाई भविष्य में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) लड़ेगी। इसके बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक लाभ मिलेगा।

उन्होंने प्रो. हेमलता के. को पुनः कुलपति बनने की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह आर्य समाज और प्रो. हेमलता के. की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्य समाज हमेशा महिला उत्थान और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, और प्रो. हेमलता के. उसी मार्ग पर चलते हुए महिलाओं को शिक्षा और अनुसंधान में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

पंकज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष, ने कहा कि विश्वविद्यालय में UGC 2023 रेगुलेशन लागू होने से शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने की लड़ाई अभी बाकी है और इसके लिए यूनियन लगातार सक्रिय रहेगी।

शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज और महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी सहायता से यूनियन के धरने मजबूत हुए हैं।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने सभा को संबोधित किया और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाया। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने की दिशा में किसान यूनियन अपना सहयोग देकर अभियान को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाएगी।

इस दौरान शत्रुघ्न झा, शशिकांत शर्मा, डॉ. पंकज कौशिक, मोहन, अरुण पाल, कुलदीप, राजवीर, अभिषेक और धर्मेन्द्र चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *