SRHU में विशेषज्ञों का मंथन: पर्वतीय पारितंत्र, जैव-विविधता और सतत विकास पर गहरी चर्चा

Spread the love

देहरादून। ग्रामीण विकास संस्थान (RDI), एचआईएचटी, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें हिमालय की संस्कृति, पर्यावरण और सतत विकास पर केंद्रित विचार-विमर्श हुआ। इस वर्ष की थीम “ग्लेशियर जल, भोजन और पर्वतीय क्षेत्रों एवं उससे आगे की आजीविका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं” के अनुसार विशेषज्ञों ने हिमालयी संसाधनों के संरक्षण पर अपने विचार रखे। कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने उद्घाटन संबोधन में ग्लेशियरों को जीवन, भोजन और आजीविका की नींव बताते हुए उनके संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में प्रो. एच.पी. उनियाल और श्रीश कपूर ने पर्वतीय पारितंत्र, जैव-विविधता, सतत पर्यटन व समुदाय आधारित संरक्षण पर महत्वपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में डॉ. राजीव बिजलवान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के डीन, फैकल्टी व स्टाफ मौजूद रहे। RDI द्वारा चयनित कमल नयन जोशी, निर्मला बिजलवान और विकास बोरा को ‘माउंटेन हिल्स चैंपियंस’ सम्मान उनके पर्वतीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *