भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी बीना जोशी के चुनाव कार्यालय का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन

Spread the love

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेतीढालवाला के लिए भाजपा द्वारा पार्टी की अधिकृत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सहित सभी सभासद प्रत्याशियों के लिए ढालवाला में खोले गए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद रिबन काटकर किया है । इस मौके पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही भाजपा की अधिकृत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बीना जोशी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की व माल्यार्पण पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो क्षेत्र के विकास के लिए हर समय तत्पर है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है।

कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार दिन-रात काम कर रही है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पूरे प्रदेश के साथ-साथ मुनिकीरेती-ढालवाला में भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी व सभी सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की है। उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से सभी प्रत्याशियों के पक्ष में काम करने को कहा। मौके पर भाजपा की अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी बीना जोशी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *