एसएमआईएच की निरंतर कोशिश, समाज को कैंसर के खिलाफ सशक्त बनाने की दिशा में

Spread the love

 

 

 

 

देहरादून/स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल (एसएमआईएच) के ऑन्कोलॉजी विभाग ने अपना तिमाही बुलेटिन “कैंसर संवाद” जारी किया।

 

बुलेटिन का विमोचन प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, नर्सिंग अधीक्षक श्री अनीस, डॉ. पंकज कुमार गर्ग (हेड, ऑन्कोलॉजी), डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. रचित आहूजा और डॉ. पल्लवी कौल ने संयुक्त रूप से किया।

 

कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ के लिए स्तन कैंसर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक नर्सों ने भाग लिया। उन्हें स्तन की स्व-परीक्षा, परिवार में जागरूकता फैलाने और समाज में कैंसर की रोकथाम के संदेश को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि एसएमआईएच ऑन्कोलॉजी विभाग पूरे माह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान और रोकथाम का संदेश समाज तक पहुँच सके।

 

महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस पहल की सराहना की और ऑन्कोलॉजी टीम को समाज में कैंसर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

 

एसएमआईएच की यह पहल स्वास्थ्यकर्मियों और समाज को कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सशक्त बनाने के सतत प्रयास का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *