किसान, एमएसएमई और युवाओं के लिए अवसरों से भरा बजट: डॉ. नेगी

Spread the love

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. राजे सिंह नेगी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने के साथ आर्थिक मजबूती का आधार बनेगा।
डॉ. नेगी ने कहा कि उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में बजट विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास पर खास ध्यान दिया गया है। पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस क्षेत्र में निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने बताया कि बजट में पर्यटन, पशुपालन, किसानों, उच्च मूल्य कृषि और एमएसएमई के लिए किए गए प्रावधान उत्तराखंड की ग्रामीण और पर्वतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगे। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और अवसंरचना के लिए किए गए प्रावधान आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में अहम कदम हैं।
डॉ. नेगी ने कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों, वंचितों, छोटे उद्यमियों और पिछड़े वर्गों पर विशेष फोकस किया गया है। यह बजट पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भी दीर्घकालीन रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *