मेहनत, अनुशासन और जुनून ने दिलाया एन.डी.एस. को गौरव का ताज!

Spread the love

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल, श्यामपुर के होनहार खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। ‘देहरादून स्पोर्ट्स संगठन’ द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता ‘स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025’ में एन.डी.एस. ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

यह प्रतियोगिता 18 व 19 अप्रैल 2025 को दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें देहरादून व आसपास के 15 प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एन.डी.एस. के खिलाड़ियों ने अनुकरणीय साहस, समर्पण और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार उपलब्धियां हासिल कीं।

प्रमुख उपलब्धियां:

अंडर-12 फुटबॉल: प्रथम स्थान

अंडर-14 फुटबॉल: प्रथम स्थान

अंडर-17 फुटबॉल: द्वितीय स्थान

अंडर-17 कबड्डी: द्वितीय स्थान

इन उपलब्धियों के पीछे विद्यालय के खिलाड़ियों की अथक मेहनत, प्रशिक्षकों की कुशल मार्गदर्शन और विद्यालय परिवार का सहयोग प्रमुख रहा।
प्रशिक्षकों — विनोद कुमार,गौरव त्रिपाठी, अक्षय कुमार एवं निर्मला — के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अनुशासन और उत्साह का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

विद्यालय के संस्थापक महंत राम सिंह महाराज एवं संत जोध सिंह महाराज के आशीर्वाद, साथ ही अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय को यह गौरव प्राप्त हुआ।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस. एन. सूरी, शैक्षिक सलाहकार रेणु सूरी एवं प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी ने विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है, आगे और भी ऊंचाइयां हमारा इंतजार कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *