देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले मंत्रियों में प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भरत चौधरी तथा खजान दास शामिल हैं। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही राज्य सरकार को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने के बाद अब विभिन्न विभागों में कार्यों में तेजी आने की संभावना है। सरकार और संगठन के बीच संतुलन साधते हुए किए गए इस विस्तार को आगामी रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
