इन्दिरेश अस्पताल की जनसेवा को बताया प्रेरणादायक उदाहरण

Spread the love

देहरादून। राज्य स्तरीय गन्ना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जाधारी श्री श्यामवीर सैनी ने मंगलवार को देहरादून स्थित श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दोनों के मध्य किसान हित, गन्ना उत्पादन की गुणवत्ता, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण जैसे विविध विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

श्री दरबार साहिब की परंपरानुसार श्री सैनी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष रूप से सराहना की और अस्पताल की जनसेवा को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

गन्ने की खेती से जुड़ी समस्याओं और उनके वैज्ञानिक समाधान पर विस्तार से जानकारी देते हुए श्री सैनी ने बताया कि प्रदेश में गन्ने की विभिन्न किस्मों में लाल सड़न की समस्या सामने आ रही थी, जिसे दूर करने के लिए वैज्ञानिक स्तर पर प्रभावी प्रयास किए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को बेहतर बीज व तकनीक उपलब्ध कराकर गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्टों की भी चर्चा हुई। श्री सैनी ने बताया कि जैविक खेती से किसानों को दीर्घकालिक लाभ होंगे और यह कृषि की सतत् प्रगति में सहायक सिद्ध होगी।

यह भेंट प्रदेश के किसान हितों, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण संवाद का अवसर बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *