गणतंत्र दिवस पर छात्रों को संविधान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश

Spread the love

हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय, हरिद्वार में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गुरुकुल के मुख्याधिष्ठाता डाॅ. दीनानाथ शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने 26 जनवरी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1930 में स्वतंत्रता और गणतंत्र का जो संकल्प लिया गया था, वह 1950 में लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में साकार हुआ।
प्रधानाचार्य डाॅ. विजेंद्र शास्त्री ने देश के वीर-वीरांगनाओं के बलिदान को नमन करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने छात्रों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी, जबकि यूनियन मंत्री रविकांत मलिक ने स्वामी दयानंद व स्वामी श्रद्धानंद के योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित छात्र नैतिक राय (कक्षा 9) सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. योगेश शास्त्री एवं अशोक आर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *