गुड गवर्नेंस का राष्ट्रीय अवॉर्ड: बंशीधर तिवारी की कार्यशैली बनी मिसाल

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड प्रशासन के लिए आज का दिन गौरव से भरा रहा। मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं निदेशक सूचना IAS बंशीधर तिवारी को National Award for Excellence in Good Governance से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पारदर्शी कार्यशैली, तेज़ प्रशासनिक क्षमता और पूर्णत: जनकेंद्रित दृष्टिकोण का प्रमाण माना जा रहा है।

साफ-सुथरी और परिणाम आधारित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले तिवारी ने जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उनके नेतृत्व की प्रमुख विशेषताओं में पारदर्शी निर्णय प्रणाली, प्रभावी प्रशासन, जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई तथा सिस्टम सुधार के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता शामिल है।

सूचना महानिदेशक के रूप में उन्होंने विभाग में कई उल्लेखनीय सुधार किए—डिजिटल संचार को मजबूत बनाया, शासन और जनता के बीच संवाद अधिक पारदर्शी किया, सूचना के अधिकार व ओपन एक्सेस को बढ़ावा दिया तथा मीडिया प्रबंधन को अधिक प्रोफेशनल और परिणाम-उन्मुख रूप दिया। इन प्रयासों का सीधा लाभ आम जनता और प्रशासन दोनों को मिला।

राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान न केवल IAS बंशीधर तिवारी की उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता का प्रमाण है, बल्कि यह उत्तराखंड की मजबूत होती सुशासन व्यवस्था का भी प्रतीक है। प्रदेशभर में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *