राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने रामलाल नौटियाल को सौंपी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

Spread the love

कीर्तिनगर/देवप्रयाग। अखिल भारतीय राष्ट्रीय गांधीवादी संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड प्रदेश में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल द्वारा प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।

घोषित सूची के अनुसार दिनेश सकलानी को प्रदेश अध्यक्ष, आशा रावत को महिला प्रदेश अध्यक्ष, रामलाल नौटियाल ‘लब्बू’ को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अंकुश मौर्य को प्रदेश महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई जिम्मेदारियां मिलने पर पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व और कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करने का संकल्प लिया। विशेष रूप से रामलाल नौटियाल ‘लब्बू’ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर देखी गई और बड़ी संख्या में कांग्रेस व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बर्तवाल, हिंडोला के ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मकान सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी केशवानंद तिवारी, कुंदन सिंह बिष्ट, पूर्णानंद चमोली, पुरुषोत्तम उनियाल, भानु प्रसाद भट्ट, संजय भट्ट, असाड़ी देवी, कुंदन रावत, रजनीश सिंह, धीरज पाल बर्तवाल, सुमन पुंडीर, महिपाल पवार, उत्तम पवार, प्रमोद पंवार, अर्जुन गोदियाल, आशीष गैरोला, अनिल थपलियाल, अंकित सिंह, पंकज जोशी, दिनेश स्नेही, वीरेंद्र मेहरा, दिनेश भंडारी, आशुतोष रावत, प्रदीप थपलियाल, सुनील कुमार, मंगत मटियाल, हर्ष मणि कृतवान, भीम सिंह नेगी, मीनाक्षी पोखरियाल, अनीता देवी, मीरा नेगी, अंजना कुंवर, मंजू देवी, सुमन रावत, आशीष पवार, जितेंद्र उनियाल, दीपक भंडारी, राहुल कैंतुरा, कविता नेगी, महावीर भंडारी, रश्मि कैंतुरा, जयकृत भंडारी, दीपचंद टम्टा, उषा टम्टा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठन को प्रदेश में नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और संगठन के माध्यम से जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *