सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए इन्दिरेश अस्पताल में 7-9 फरवरी को पूर्व पंजीकरण की सुविधा

Spread the love

देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा 10 फरवरी 2026 को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे इस वर्ष सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक उच्चस्तरीय और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए 7, 8 और 9 फरवरी को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक पूर्व पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक मरीज मोबाइल नंबर 9389922423 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

शिविर में मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सभी प्रकार की लैब जांचें और चिकित्सकीय प्रोसीजर बिना किसी शुल्क के प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, डॉ. से परामर्श लेने के बाद मरीजों को तीन दिनों की दवाईयां निःशुल्क वितरित की जाएंगी।

डॉ. रतूड़ी ने बताया कि यह पहल जनकल्याण, मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का सशक्त उदाहरण है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *