केदारनाथ यात्रा की तैयारी तेज़, बीकेटीसी का अग्रिम दल धाम के लिए रवाना

Spread the love

गढ़वाल। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से केदारनाथ धाम में आगामी यात्रा सीजन की तैयारियों के तहत शुक्रवार को 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यह दल सहायक अभियंता एवं प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली के नेतृत्व में धाम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देगा।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि यह दल केदारनाथ मंदिर परिसर में मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, जलापूर्ति, रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण, दर्शन पंक्ति में सुधार और रैन शेल्टर जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि इस दल में अभियंता, वर्क सुपरवाइजर, भंडार प्रभारी, विद्युत कर्मी, प्लंबर, स्वयंसेवक, स्वच्छक, बेलदार और मजदूर शामिल हैं। सभी सदस्य धाम में समय से पूर्व पहुँचकर यात्रा शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करेंगे।

गौरतलब है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली 28 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होती हुई 1 मई की संध्या को धाम पहुंचेगी।

इससे पहले, बीकेटीसी का अग्रिम दल 7 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के लिए भी रवाना हो चुका है, जहाँ यात्रा से पहले तैयारियाँ जोरों पर हैं।

दल के प्रमुख सदस्य:
गिरीश देवली (प्रभारी अधिकारी), वैद्य लोकेन्द्र रूवाड़ी, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, अवर अभियंता विपिन कुमार, विद्युत कर्मी जगमोहन पंवार, नवीन बर्त्वाल, सुपरवाइजर किशोर कन्हैया, स्वयंसेवक भोला कुंवर, आलोक बजवाल, दीपक सिंह राणा, सौरभ सिंह, अनिल पंवार, विनोद कोटवाल, देवेश सिंह, अनूप सिंह, बेलदार ठयाडे साही, स्वच्छक श्रीकांत व मल्लू आदि शामिल हैं।

दल के रवाना होते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, कुलदीप धर्म्वाण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौरीकुंड पहुंचने पर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी ने दल का स्वागत किया। माता गौरी मंदिर में दर्शन के पश्चात दल पैदल मार्ग से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ और देर शाम तक धाम पहुंचने की संभावना है।

 

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में अग्रिम दल रवाना होते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/प्रभारी अधिकारी केदारनाथ यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे जबकि अग्रिम दल के गौरीकुंड पहुंचने पर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी ने दल का स्वागत किया इसके बाद अग्रिम दल  माता गौरी मंदिर में दर्शन के बाद पैदल मार्ग से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुआ देर शाम तक अग्रिम दल केदारनाथ धाम पहुंच जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *