निर्मल आश्रम हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तकनीक से कंधा बदलने की दुर्लभ सर्जरी

Spread the love

ऋषिकेश: निर्मल आश्रम हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने हाल ही में 72 वर्षीय शशि चावला की रिवर्स शोल्डर आर्थ्रोप्लास्टी सफलतापूर्वक की है। गंभीर चोट और पुरानी बीमारियों के बावजूद रोगी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

महंत बाबा राम सिंह जी महाराज और संत जोध सिंह जी महाराज के मार्गदर्शन में पिछले 36 वर्षों से मानवता की सेवा में निरंतर प्रयासरत निर्मल आश्रम अस्पताल ने इस जटिल सर्जरी को अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की मदद से संपन्न किया।

डॉ. अजय शर्मा (मेडिकल डायरेक्टर) के अनुसार, 2 सितंबर 2025 को शशि चावला घर में गिरने के कारण सीधे कंधे और हाथ में गंभीर फ्रैक्चर के साथ सिर में चोट के साथ अस्पताल पहुंचीं। हड्डियाँ कई हिस्सों में टूट चुकी थीं और शशि को उच्च रक्तचाप व लिवर डिजीज जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम मालवीय ने रोग की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए लेटेस्ट गाइडलाइन के अनुसार रिवर्स शोल्डर आर्थ्रोप्लास्टी की। तीन घंटे तक चली इस जटिल सर्जरी में सामान्य शारीरिक संरचना के विपरीत बॉल और सॉकेट की प्लेसमेंट रिवर्स की गई। यह प्रकार का ऑपरेशन उच्चतर अस्पतालों में भी बहुत कम किया जाता है और अब तक यह एकमात्र प्राइवेट अस्पताल, निर्मल आश्रम हॉस्पिटल में ही संपन्न हुआ है।

सर्जरी और लगातार फिजियोथेरेपी के बाद मरीज अब अपनी देखभाल स्वयं करने में सक्षम हैं। शशि चावला और उनके परिवार ने अस्पताल और डॉ. शिवम मालवीय का हृदय से धन्यवाद किया।

डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अस्पताल में योग्य डॉक्टरों की टीम आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध कराती है। ओपीडी सेवाएं प्रातः 9.30 बजे से सांय 5.00 बजे तक नियमित हैं और साधु-संत तथा जरूरतमंद मरीजों को निराशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *