SGRRU में जगी खेलभावना—फैकल्टी रेस में डॉ. तारिक, डॉ. अन्सार और डॉ. अनीता चमके

Spread the love

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का रंगारंग आगाज़ गुरुवार को हुआ, जिसमें चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. प्रथप्पन के. पिल्लई ने मशाल प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन दिवस पर ट्रैक इवेंट में एमबीबीएस 2022 बैच के लविश और प्राणवी 100 मीटर में अव्वल रहे, जबकि 400 मीटर में अनमोल और प्राणवी ने बाजी मारी। फैकल्टी दौड़ में डॉ. अन्सार, डॉ. तारिक मसूद और डॉ. अनीता विजेता बने। क्रिकेट में एमबीबीएस 2021 बैच ने 2022 को हराया, जिसमें आयुष चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे। प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक और स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों और स्टाफ ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *