मेयर अनीता अग्रवाल की पहल से बदली औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

Spread the love

रुड़की। नगर निगम रुड़की की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने वार्ड संख्या 24, सलेमपुर-राजपूताना स्थित औद्योगिक क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए लगभग आठ लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का लोकार्पण किया। सौ मीटर से अधिक लंबी यह सड़क रेकॉर फैक्ट्री के सामने जेएमएम से शुरू होकर ग्लोबल फैक्ट्री तक बनाई गई है, जिससे लंबे समय से जर्जर मार्ग की समस्या से उद्योगों और श्रमिकों को बड़ी राहत मिली है।
लोकार्पण अवसर पर मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र रुड़की की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यहां बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण को नगर निगम सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क सुधार के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट, जलभराव और अन्य नागरिक समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। मेयर ने कहा, “जो वादे किए गए थे, उन्हें ज़मीन पर उतारा जा रहा है। न केवल वार्ड 24, बल्कि पूरे रुड़की के सभी वार्डों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है।”
कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) शोभाराम प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष केतन भारद्वाज, भाजपा नेता एवं मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल तथा क्षेत्रीय पार्षद पति सोनू कश्यप मौजूद रहे। सड़क निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर क्षेत्रवासियों ने मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल का आभार जताया।
सड़क निर्माण कार्य की तकनीकी निगरानी में मुख्य नगर आयुक्त राकेश चन्द्र तिवारी, अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता अभय सिंह और अवर अभियंता श्वेता बेनी शामिल रहे। कार्यक्रम में रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.बी. गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश मित्तल, सचिव अजय गर्ग, संयुक्त सचिव राजकुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष एक्यू अंसारी सहित बड़ी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *