तीन दिवसीय 16वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

ऋषिकेश। चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रहे निर्मल आश्रम अस्पताल ऋषिकेश द्वारा निर्मल आश्रम खैरी कलाँ ऋषिकेश में 16वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन निर्मल आश्रम खैरी कलाँ में तीन दिन तक चलने वाले एन.जी.ए. एवं एन.ई.आई के वार्षिक समागम मे परिवर्तन चैरिटेबल बल्ड बैंक के सहयोग से चलाया गया। जिसमे रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

निर्मल अस्पताल चिकित्सा निदेशक डा. अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में यह 16वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है। इस पुनीत यज्ञ में 112 लोगों ने स्वेच्छित रक्तदान के जरिए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि इस शिविर का शुभारंभ निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज ने स्वयं अपने करकमलों द्वारा रिबन काट कर किया।

कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीते जीते रक्तदान एवं मरणोंपरांत नेत्रदान का संकल्प लेना चाहियें तथा मानव सेवा से बढ़कर दुनियां में कोई कार्य नहीं है। इस दौरान संत जोध सिंह जी महाराज ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की ओर से चल रहे जन कल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर करमजीत सिंह, डा. इंदू शर्मा, संदीप चैधरी, अमन कुमार, चरनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अजय शर्मा, ललिथा कृष्णास्वामी, डा. सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, गुरजिंदर सिंह, दिनेश शर्मा, हरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, दविंदर सिंह भट्टी, अनिल किंगर एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *