समाज सेवा का जीवंत उदाहरण: महंत इंदिरेश अस्पताल

Spread the love

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा चैशायर होम्स, प्रीतम रोड, डालनवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 105 पुरुष और महिला रोगियों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया।

शिविर का उद्घाटन चैशायर होम्स के चेयरमैन डॉ. वेद प्रकाश पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि वे विशेष बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए सदैव समर्पित रहे हैं। यह स्वास्थ्य शिविर भी उसी सेवा भाव का प्रतीक है।

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को परामर्श प्रदान किया। साथ ही ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी निःशुल्क की गईं। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में वितरित की गईं।

इस अवसर पर मेडिसिन विभाग के डॉ. साहिल गुप्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. सिमरन डांग, ईएनटी विभाग की डॉ. दीक्षा लोहानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पलाश बाउड़ी तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद शाबान ने सेवाएं प्रदान कीं।

इस शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़, जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी, तथा चैशायर होम्स की ओर से चेयरमैन डॉ. वेद प्रकाश पाठक, सचिव प्रदीप श्रीवास्तव, अधीक्षिका ममता गुप्ता, डॉ. जितेंद्र नाथ कल्हन और भूपेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *