‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है’—मातृशक्ति ने मोदी-धामी को गीतों से कहा शुक्रिया

Spread the love

देहरादून। शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में महिला सशक्तिकरण की योजनाओं और उनके प्रभाव को महिलाओं ने गीतों के माध्यम से स्वर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गीत प्रस्तुत किया। ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत ने समारोह के माहौल को भावपूर्ण बना दिया।

संवाद के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष गीत प्रस्तुत करते हुए अपनी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने की इच्छा जताई। गीत के माध्यम से उन्होंने बिना ब्याज ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों सहित महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिले हैं। गीत में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति स्नेह और आभार के साथ-साथ मुख्यमंत्री धामी के प्रति भी विश्वास की अभिव्यक्ति दिखाई दी।

महिलाओं ने अपने गीतों के जरिए महिला सशक्तिकरण के उस बदलाव को भी रेखांकित किया, जिसमें महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाली लाभार्थी के बजाय आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। समारोह में मौजूद महिलाओं ने उत्साहपूर्वक इस भाव को स्वर दिया—‘शुक्रिया मोदी… शुक्रिया धामी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *