SGRRU में संगीत और परंपरा का संगम, डीजे बीट्स के साथ यादगार बना पहला दिन

Spread the love

देहरादून। Shri Guru Ram Rai University (एसजीआरआरयू) में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जैनिथ-2026 का आगाज़ सोमवार को भव्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। श्री गुरु राम राय हेलीपैड ग्राउंड, पथरी बाग में आयोजित कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोक गायिका Priyanka Meher और डीजे निक की प्रस्तुतियां रहीं। प्रियंका मेहर ने “स्वामी जी”, “घना घना”, “झूमेलो”, “घसकाटी”, “निंद चोरी”, “सुघड़ी नारी”, “पानी पानी”, “छम्मा छम्मा”, “नंदा देवी गीत”, “फूलदेई” और “बेडू पाको बारो मासा” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और पहाड़ी धुनों ने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक पेश की।

कार्यक्रम के दौरान महान गायिका Asha Bhosle को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलाकारों ने उनके सदाबहार गीतों को प्रस्तुत कर उनके अमूल्य योगदान को याद किया, जिससे माहौल भावुक हो उठा। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट Devendra Das Maharaj ने कहा कि आशा भोसले के गीतों ने पीढ़ियों को जोड़ा और भारतीय संगीत को नई पहचान दी।

वहीं डीजे निक की हाई-वोल्टेज बीट्स पर युवा देर शाम तक झूमते रहे। बॉलीवुड रीमिक्स और ऊर्जावान ट्रैक्स ने पूरे परिसर को एक ओपन एयर क्लब का रूप दे दिया।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. के. प्रतापन, कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर, आयोजन समिति के पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को बॉलीवुड गायक Vishal Mishra की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *