200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, डॉ. राजे नेगी ने विजेताओं को बांटे मेडल-ट्रॉफी

Spread the love

ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित एक वेडिंग हॉल में रेनबुकई कराटे सोसायटी आईडीपीएल के तत्वावधान में 9वीं नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से पहुंचे 200 से अधिक खिलाड़ियों ने काता और कुमीते स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य अनूप पुरोहित, समाजसेवी आशुतोष शर्मा, अविनाश सेमल्टी, वीरेंद्र नौटियाल, डॉ. पुनीत धमीजा, प्रो. राजपाल रावत और पार्षद प्रतिनिधि संजय ध्यानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता के संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी और कोच सेंसुई कमल सिंह बिष्ट ने कहा कि बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से समय-समय पर प्रदेश और नॉर्थ इंडिया स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऋषिकेश टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हरिपुर कलां टीम द्वितीय स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने विजेता और उपविजेता टीमों समेत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान डॉ. राजे नेगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत खिलाड़ी को पदक देती है, लेकिन संघर्ष उसे महान बनाता है। हार को कभी अंत नहीं मानना चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और खेल भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कोच राहुल कुमार, सचिन, आर्यन शाह, करण, चंदन सिंह, राजेश भंडारी, अनिल गुसाईं, अलका, शिवानी, सार्थक एवं सुग्रीव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *